Friday, 9 August 2013

"तानाशाही" उत्तर प्रदेश में

मुख्यमंत्री जी का कहना है की 'एस डी एम दुर्गा शक्ति नागपाल के पति के कहने पर ही उनका ट्रान्सफर ग्रेटर नॉएडा किया गया था।'
अब जब सभी तरह के रिपोर्ट आने के बाद ये साबित हो गया है की अफसर की गलती नहीं है फिर भी उसका सस्पेंशन वापस नहीं लिया जायेगा। अगर सस्पेंशन वापस लिया जायेगा तो समाजवादियों के नेता नाराज हो जायेंगे। पता नहीं कौन सा कारण है जो समाजवादी अपने समाजवाद को भूल कर खुद की जिद को सही साबित करने पर लगे हुए हैं।
सरकार ने दुर्गा शक्ति नागपाल के पति पर एहसान किया है तो क्या सरकार उनसे अपने एहसान के बदले रेत माफ़ियाओं को रेत लूटने का मौका नहीं दिलवा सकती है?
किसी मंत्री ने कह दिया की आई ए एस अधिकारियों की जरुरत नहीं है वापस ले लो । फिर अपने लोग होंगे और अपना बन्दर बाँट!

No comments:

Post a Comment